विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand School Holiday: चमोली समेत इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, बारिश की वजह से अलर्ट जारी

Published: Tue, 05 Aug 2025 08:45 PM (IST)

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 6 अगस्त को चमोली जनपद में भारी वर्षा की संभावना है। अपर जिलाधिकारी विवेक ...और पढ़ें

Uttarakhand School Holiday: चमोली समेत इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, बारिश की वजह से अलर्ट जारी
Uttarakhand School Holiday: चमोली समेत इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, बारिश की वजह से अलर्ट जारी

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार छह अगस्त को जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। जिसे देखते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में संचालित समस्त शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में छह अगस्त को अवकाश घोषित किया है।

अपर जिलाधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विवेक प्रकाश द्वारा जारी आदेश में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में संचालित समस्त शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक कल आज को अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं, रुद्रप्रयाग में 6 अगस्त को एक से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों का अवकाश रहेगा। कुमाऊं के सभी छह जिलों में भी बुधवार को इंटर तक के स्कूल बंद रहेंगे। 

रुद्रपुर में भी बंद रहेंगे स्कूल

रुद्रपुर में आज भी जिले के इंटरमीडिएट तक स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने पूर्वानुमान चेतावनी दी है कि पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

छात्र हित को देखते हुए जिले में कक्षा एक से 12 तक के संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद बुधवार को बंद रहेंगे। संबंधित तहसील और शिक्षा विभाग नियम का पालन कराएं। यदि कोई स्कूल आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।