विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली टनल हादसे में सभी लापता श्रमिकों के शव मिले, कुल 10 मौतें; रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

Published: Tue, 18 Aug 2026 01:06 PM (IST)

चमोली के हाट-सियासैंण स्थित टीएचडीसी टनल हादसे में 13 अगस्त से लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। Chamoli Tunnel Rescueहाट-सियासैंण (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद दोनों लापता श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मंगलवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान दोनों श्रमिक के शव को टनल से बाहर निकाला गया, जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया। कुल 10 शव मिल चुके हैं। हादसे में 12 घायल हैं। लापता सभी के शव बरामद होने के साथ रेस्क्यू अभियान भी समाप्त कर दिया गया है।

हटाया जा रहा पानी व स्लज

इसके साथ ही टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी एवं स्लज को हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- फिर आपदा की चपेट में उत्तराखंड का चमोली, एक माह में तीसरा हादसा; पंचम केदार कल्पेश्वर के ऊपर भारी भूस्खलन

यह भी पढ़ें- चमोली टनल हादसा: THDC की रिपोर्ट में दर्ज थे चट्टानों की कमजोरी और पानी होने के संकेत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल