विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर आपदा की चपेट में उत्तराखंड का चमोली, एक माह में तीसरा हादसा; पंचम केदार कल्पेश्वर के ऊपर भारी भूस्खलन

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:41 AM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2026 10:15 AM (IST)

Kalpeshwar Temple Landslide: चमोली में पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के ...और पढ़ें

HighLights

  1. पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भारी भूस्खलन

  2. मंदिर परिसर और आसपास के कमरे क्षतिग्रस्त हुए

  3. एक माह में चमोली में तीसरी बड़ी आपदा

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। Kalpeshwar Landslide: बारिश के चलते आपदाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले 10 अगस्त को तमक नाले में बादल फटा, फिर 13 अगस्त को टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन हुआ और अब पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भारी भूस्खलन हुआ है।

सोमवार देर रात ज्योतिर्मठ विकासखण्ड के पंच केदारों में पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर देर रात भारी भूस्खलन होने से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।

आसपास बने कमरे टिनसेड क्षतिग्रस्त

कल्पेश्वर मंदिर के सचिव लक्ष्मण नेगी ने बताया कि देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मंदिर के ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। इससे मंदिर परिसर के आसपास बने कमरे टिनसेड क्षतिग्रस्त हो गए और बड़ी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में आ गया। घटना में मंदिर परिसर को काफी क्षति पहुंचने की जानकारी है।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। राहत की बात यह है कि भूस्खलन की इस घटना में किसी जनहानि नहीं है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाएगा

यह भी पढ़ें- चमोली टनल हादसा: THDC की रिपोर्ट में दर्ज थे चट्टानों की कमजोरी और पानी होने के संकेत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- चमोली के तमक नाले में बहे BRO हवलादार की तलाश तेज, CM धामी ने परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा