विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली: तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर बोल्डर-मलबे के बीच जारी तलाश

Published: Sun, 16 Aug 2026 02:48 PM (IST)

चमोली के ज्योतिर्मठ तहसील में तमक नाले में बादल फटने से लापता हुए बीआरओ के हवलदार पंकज रुधौला की तलाश में व्यापक रेस्क्यू अभियान जारी है।

लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें।

लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चमोली में ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में बादल फटने के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आने से लि लापता बीआरओ के हवलदार की खोजबीन के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स सहित विभिन्न रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं और नाले के आसपास संभावित स्थानों पर लगातार सघन खोजबीन की जा रही है।

घटना में सीमा सड़क संगठन की 123 इकाई में तैनात चालक पंकज रुधौला तेज बहाव की चपेट में आने के बाद लापता हो गए। उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें नाले के आसपास मलबे, जलधाराओं एवं अन्य संभावित स्थानों को चिन्हित कर सर्च अभियान चला रही हैं।

सर्चिंग के लिए ड्रोन की भी सहायता

लापता व्यक्ति की तलाश में दो 20 टन क्षमता के एक्सकेवेटर, एक 7 टन एक्सकेवेटर, गढ़वाल राइफल्स के 25 से अधिक जवान तथा 123 इकाई के 20 से अधिक जवान जुटे हुए हैं। इसके साथ ही दो सर्च एंड रेस्क्यू डॉग, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें भी अभियान में सक्रिय हैं। दुर्गम क्षेत्रों में संभावित स्थानों की निगरानी और सर्चिंग के लिए ड्रोन की भी सहायता ली जा रही है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान भारी बोल्डरों एवं मलबे को एक्सकेवेटर की मदद से हटाया जा रहा है, ताकि उसके नीचे अथवा आसपास किसी भी संभावित स्थान की गहनता से जांच की जा सके। रेस्क्यू टीमें नाले के आसपास एक-एक स्थान को बारीकी से खंगाल रही हैं और मलबे, बोल्डरों, जलधारा तथा किनारों सहित हर संभावित जगह पर सघन खोजबीन की जा रही है। अभियान में किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा पूरे रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है तथा मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता लापता व्यक्ति की जल्द से जल्द खोजबीन कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू एवं सर्च अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Flood: सामने आई तमक में तबाही की वजह; सिर्फ बारिश नहीं, वहां के पहाड़ भी जिम्मेदार

यह भी पढ़ें- चमोली के तमकनाला में उफान का होगा वैज्ञानिक विश्लेषण, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट