विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन सीमा का जायजा लेने चमोली प्रशासन की टीम रवाना

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 19 Jul 2017 11:57 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 04:56 PM (IST)

पूर्वोत्तर में चीन सेना के युद्धाभ्यास की खबरों के बीच जिला प्रशासन की एक टीम उत्तराखंड से लगी सीमा के निरीक्षण के लिए बाड़ाहोती रवाना हुई।

चीन सीमा का जायजा लेने चमोली प्रशासन की टीम रवाना
चीन सीमा का जायजा लेने चमोली प्रशासन की टीम रवाना

जोशीमठ, चमोली [जेएनएन]: पूर्वोत्तर में चीन सेना के युद्धाभ्यास की खबरों के बीच जिला प्रशासन की एक टीम उत्तराखंड से लगी सीमा के निरीक्षण के लिए बाड़ाहोती रवाना हुई। हालांकि प्रशासन इसे नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बता रहा है। 

चमोली में चीन से जुड़ी भारतीय सीमा घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील मानी जाती है। विशेषकर 80 वर्ग किलोमीटर में फैला बाड़ाहोती चारागाह बेहद ही संवेदनशील क्षेत्र है। यहां स्थानीय लोग अपने जानवरों को लेकर आते हैं। 

जून के दूसरे सप्ताह में इस क्षेत्र में दो चीनी हेलीकॉप्टर को देखा गया था। घटना के बाद प्रशासन के दल ने क्षेत्र का जायजा लिया था। 

इसके अलावा वर्ष 2014 में भी यहां चीन का विमान देखा गया। इसके बाद जुलाई 2016 में क्षेत्र का निरीक्षण करने गर्इ राजस्व की टीम से चीनी सेना का सामना हुआ था। सैनिकों ने टीम को लौट जाने का इशारा भी किया था और इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई थी। 

इसके साथ ही वर्ष 2015 में चीनी सैनिकों द्वारा चरवाहों के खाद्यान्न को नष्ट करने की घटना भी सामने आई थी। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि 17 सदस्यीय दल को बाड़ाहोती रवाना किया गया है। जो तीन से चार दिन में वापस आने पर वहां की गतिविधियों की रिपोर्ट देगा।

यह भी पढ़ें: भारतीय सीमा में घुसे दो चीनी हेलीकॉप्टर, तीन मिनट तक रहे मंडराते

यह भी पढ़ें: चीन सीमा की ज्ञानिमा मंडी के करीब पहुंचा भारत, सड़क तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।