विधिक शिविर में ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारियां
संवाद सूत्र, देवाल : विकासखंड देवाल के हाटकल्याणी गांव में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन क
संवाद सूत्र, देवाल : विकासखंड देवाल के हाटकल्याणी गांव में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज ग्रामीण अंचल से आई महिलाओं को महिला अधिकार, दहेज उत्पीड़न व महिलाओं पर आए दिन हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए बनाए गए कानून की विभिन्न जानकारियां दी गई।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली संजीव कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होना जरूरी है। अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए लोगों को कानून की बारीकियां समझनी होगी। इसके लिए ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी जानकारी देने के प्रयास किए जाते हैं। कहा कि ब्लॉक स्तर पर पैरा लीगल वालेंटियर नियुक्त किए गए हैं। पैरा लीगल स्वयंसेवक देवराम वर्मा ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होती है। कहा कि जो लोग अधिवक्ताओं का शुल्क अदा करने में अक्षम हैं ऐसे लोगों को भी निशुल्क अधिवक्ता दिए जाने का सरकार की ओर से प्रावधान रखा गया है। शिविर में आए लोगों को सूचना के अधिकार के साथ बाल अधिकार, महिला कानून के बारे में बताते हुए अधिवक्ताओं ने व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में भी मदद की अपील की। शिविर में कानून से संबंधित कई शिकायतों पर चर्चा के बाद निस्तारण के लिए खंड विकास अधिकारी देवाल सोहन लाल को निर्देशित किया गया। इस मौके पर प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी संजय कुमार, अधिवक्ता भुवनचंद्र मिश्रा, रमेश कुनियाल, लखपत सिंह, डीडी कुनियाल, हिम्मत सिंह, मधुबाला देवी, पुष्पा देवी, शिवशरण आदि मौजूद थे।