Move to Jagran APP

गुरुवार शाम चार बजे पेश होगा बजट

प्रदेश का वर्ष 2018-19 का बजट गुरुवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को सदन में अध्यादेश रखे जाएंगे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 11:19 AM (IST)
गुरुवार शाम चार बजे पेश होगा बजट
गुरुवार शाम चार बजे पेश होगा बजट

गैरसैंण, चमोली [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश का वर्ष 2018-19 का बजट गुरुवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को सदन में अध्यादेश रखे जाएंगे। शाम को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। साथ ही, उत्तराखंड कृषि उत्पाद मंडी परिषद संशोधन विधेयक 2017 विचार एवं पारित करने के लिए सदन में रखा जाएगा।

loksabha election banner

मंगलवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार 24 मार्च तक के कार्य मंत्रणा समिति द्वारा तय कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कर उसे पारित किया जाएगा। गुरुवार शाम चार बजे वित्त मंत्री प्रकाश पंत बजट पेश करेंगे। इसके बाद अन्य विधायी कार्य किए जाएंगे। शुक्रवार को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद विभिन्न संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे। शनिवार को भी बजट पर सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद सतत विकास के लक्ष्यों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। अंत में असरकारी कार्य संपादित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी, जिसमें आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

 यह भी पढ़ें: बाइक से गैरसैंण पहुंचे यह विधायक, जानिए

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऑलवेदर रोड का लिया जायजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.