Move to Jagran APP

भाजपा पदाधिकारियों ने किए बदरी विशाल के दर्शन

संवाद सहयोगी गोपेश्वर भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और प्रदेश महामंत्री

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:12 AM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों ने किए बदरी विशाल के दर्शन
भाजपा पदाधिकारियों ने किए बदरी विशाल के दर्शन

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर:

loksabha election banner

भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। उन्होंने भगवान की सायंकालीन आरती में भाग लिया।

संगठन के पदाधिकारियों का बदरीनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने स्वागत किया। दोनों पदाधिकारी शुक्रवार सायंकालीन पूजा शयन आरती और शनिवार सुबह भगवान बद्रीविशाल की प्रात:कालीन महाभिषेक पूजा में शामिल हुए। मंदिर परिसर में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल व पदाधिकारियों ने संगठन मंत्री का स्वागत कर उन्हें शॉल, अंगवस्त्र, तुलसी माला व भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद भेंट किया गया। संगठन मंत्री बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भी मिले। रावल जी ने उन्हें चंदन प्रसाद वितरित किया। महामंत्री संगठन ने महाभिषेक पूजा के पश्चात गणेश गुफा, ब्यास गुफा, भीम पुल सहित पर्यटन ग्राम माणा का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर चंद्रकला ध्यानी, धीरज पंचभैया मोनू, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविद शर्मा, विनोद नवानी, सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, सीए संजय भट्ट, दफेदार कृपाल सनवाल, मंजेश भुजवाण, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.