भालू ने महिला को किया घायल
संवाद सहयोगी गोपेश्वर जंगल में चारा जुटाने गई महिला पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रा
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: जंगल में चारा जुटाने गई महिला पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दशोली विकासखंड के मंडल गांव निवासी 48 वर्षीय माहेश्वरी देवी पत्नी इंद्र सिंह बिष्ट गांव के पास के ही जंगल में मवेशियों के लिए चारापत्ती एकत्रित करने गई थी। बताया गया कि घास काटते वक्त घात लगाए भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने के बाद उसे घायलावस्था में छोड़कर भालू जंगल की ओर गया। ग्रामीणों की मदद से महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें