विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजा शुरू, नृसिंह मंदिर और पांडुकेश्वर में उमड़ेंगे श्रद्धालु

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:00 AM (IST)

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद शंकराचार्य गद्दी डोली नृसिंह मंदिर पहुंची, जिसके साथ शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

ज्योतिर्मठ नृसिह मंदिर में पूजा अर्चना करते बदरीनाथ रावल अमरनाथ नंबूदरी व अन्य तीर्थपुरोहित

ज्योतिर्मठ नृसिह मंदिर में पूजा अर्चना करते बदरीनाथ रावल अमरनाथ नंबूदरी व अन्य तीर्थपुरोहित

HighLights

  1. बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन यात्रा शुरू।

  2. नृसिंह मंदिर और योगबदरी में विशेष पूजा-अर्चना के इंतजाम।

  3. श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग और कम दरों पर पूजाएं उपलब्ध।

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के दूसरे दिन शंकराचार्य गद्दी डोली व भगवान गरुड जी के ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर गर्भगृह में विराजमान होने के बाद शीतकालीन यात्रा का विधिवत्त आगाज हो गया है।

शीतकालीन यात्रा को लेकर इस बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम कर नृसिंह मंदिर के साथ पांडुकेश्वर के योग मंदिर में उद्धव व कुबेर जी की पूजा अर्चना के लिए पुजारियों की भी तैनाती कर दी गई है। विशेष पूजाओं के लिए भी दरें तय हैं।

शास्त्र मान्यता के अनुसार भगवान बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद देव पूजा के तहत धाम में नारद जी मुख्य अर्चक के रुप में पूजा अर्चना करते हैं इस दौरान मानवों के लिए पूजा अर्चना का विधान शीतकाल में ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर व पांडुकेश्वर के योग मंदिर में बताया गया है।

शीतकालीन पूजाओं व दर्शनों का लाभ भी शास्त्र मान्यता के अनुसार बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बराबर ही है। बुधवार को नृसिंह मंदिर में इस देव यात्रा के पहुंचने के बाद समापन के साथ ही शीतकालीन पूजाएं भी शुरु हो गई है। या यूं कहें कि उत्तराखंड के चारों धामों की शीतकालीन पूजाएं भी इसी के साथ शुरु हो गई है। ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर में बदरीश पंचायत विराजमान होती है। इसके साथ ग्राम देवी, चंडिका के ठीक सामने मांता लक्ष्मी भी पूजित होती है। श्रद्धालुओं के लिए दंडधारा भी मौजूद है मान्यता है कि इसके पंचस्नान व आचमन करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा पिछले साल शीतकालीन यात्रा को लेकर यात्रियों की संख्या में हुई खासी बढोत्तरी के मध्य नजर पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किए हैं जिसके लिए 40 से अधिक कर्मचारी नृसिंह मंदिर में यात्री व्यवस्था के लिए लगाए गए यही नहीं पांडुकेश्वर में पुजारियों सहित यात्री सुविधाओं को लेकर कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

यहां पर विशेष पूजाओं के लिए बहुत कम दरें रखे गई है बदरीनाथ में जो अभिषेक पूजा 5500 की होती है उसके दर यहां पर मात्र 1500 रुपए रखी गई है अन्य पूजाओं में भी दरों को सीमित रखा गया है ताकि हर श्रद्धालु विशेष पूजाओं में सम्मलित होकर नारायण का ध्यान करें।

बीकेटीसी ने शीतकालीन विशेष पूजाओं के लिए ऑनलाइन भी बुक किया जा रहा है। इसके अलावा नृसिंह मंदिर परिसर में बदरीनाथ में सदियों पुराना खजाना भी मौजूद हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सीमित दाम पर ज्योतिर्मठ में यात्री विश्राम गृह भी मौजूद हैं ।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि बदरीनाथ के शीतकालीन पूजा स्थल ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर व पांडुकेश्वर योगबदरी मंदिर में पहुंचने वाले यात्रियों के लिए पूजा अर्चना के साथ यात्रा व्यवस्था पर पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यात्री विशेष पूजा व विश्राम गृह बुकिंग के लिए मंदिर समिति की वेबसाइट पर कर सकते हैं।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि देव डोलियों के शीतकालीन प्रवास पहुंचने के साथ इस वर्ष का यात्रा मंगलम पूरा हुआ अर्थात यात्रा का आज से विधिवत समापन हुआ है तथा शीतकालीन यात्रा शुरू हो गई है उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मुखवा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में बीकेटीसी द्वारा शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की कवायद शुरू हो गयी है इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने ऋषिकेश स्थित यात्रा ट्रांजिट केंट में शीतकालीन यात्रा पंजीकरण काउंटर स्थापित कर दिए है।

यह भी पढ़ें- चमोली में मातृशक्ति सम्मेलन: मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं के सशक्तिकरण और 149 करोड़ के विकास कार्यों पर दिया जोर

ये हैं पूजाओं की दर

  • अभिषेक पूजा -1500 रुपए
  • सहस्त्रनामावली-700
  • सहस्त्रनामपाठ -650
  • नित्य भोग-1000
  • जीणोद्वार - 500 से अधिक
  • गद्दी भेंट- 100 से अधिक
  • विशेष पूजा- 2500
  • कपूर आरती, शयन आरती- 350


शास्त्र मान्यता है कि बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजाओं का मातम्य भी बदरीनाथ धाम में नारायण दशZनों व पूजा के बराबर ही है। शीतकालीन यात्राएं सदियों से चली आ रही है।- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आचार्य,प्रमुख संत ज्योतिर्मठ बदरीकाश्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।