विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बद्रीनाथ से लौट रहे 25 यात्रियों की एक पत्थर ने बचाई जान, फेल हो गए थे बस के ब्रेक

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:48 PM (IST)

बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही एक बस लामबगड़ के पास तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस में तकनीकी खराबी आई।

  2. लामबगड़ के पास बस के ब्रेक फेल और स्टेयरिंग लॉक हुआ।

  3. सड़क किनारे पत्थर से टकराकर 25 यात्रियों की जान बची।

जागरण संवाददाता, गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम से 25 यात्रियों को लेकर हरिद्वार की ओर जा रही बस लामबगड़ के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हो गई।

बस के ब्रेक फेल होने एवं स्टेयरिंग लॉक होने के कारण बस गलत दिशा में मुड़ते हुए सड़क किनारे लगे पत्थर से जा टकराई। नीचे उफनाती अलकनंदा की गर्जना खौफ उत्पन्न कर रही थी और बस के अंदर भयभीत यात्रियों की चीख-पुकार मची थी।

इससे पहले कि बस नीचे जाती, सड़क किनारे लगे बड़े से पत्थर से जा टकराई और रुक गई। इस तरह एक पत्थर ने 25 जिंदगी बचा लीं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना गोविंदघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में सवार सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इसके पश्चात पुलिस द्वारा क्रेन की सहायता से बस को सुरक्षित स्थान पर हटवाया गया तथा सभी यात्रियों को दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उनके गन्तव्य हरिद्वार के लिए सुरक्षित रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में खतरनाक लैंडस्लाइड, सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो