औली में इंटरनेशनल स्लोप पर लगाया जा रहा जाल
गोपेश्वर: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और हिमक्रीड़ा केंद्र औली के इंटरनेशनल स्लोप पर जाल लगाने का
गोपेश्वर: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और हिमक्रीड़ा केंद्र औली के इंटरनेशनल स्लोप पर जाल लगाने का काम तेजी से हो रहा है। जाल के जरिये स्लोप के दोनों ओर सुरक्षा वॉल लगनी है ताकि कोई भी स्लोप में आवाजाही कर इसे नुकसान न पहुंचाए।
गौरतलब है कि औली के स्लोप पर जाने को लेकर पर्यटन विभाग की ओर से शुल्क लिए जाने पर स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों ने पुरजोर विरोध किया था। जीएमवीएन ने इंटरनेशनल स्लोप पर बर्फ को शीतकालीन खेल के लिए बचाने के लिए जाल लगाना शुरू कर दिया है। ताकि स्लोप पर लोगों की आवाजाही बंद होने से जमी बर्फ को कोई नुकसान न हो। स्की लिफ्ट से 800 मीटर स्लोप पर पूरा जाल लगाया जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक कमल किशोर डिमरी का कहना है कि स्लोप पर जमी बर्फ को बचाने के लिए जाल लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेट लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।(संस)