चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
गोपेश्वर चोरी की बाइक के साथ थाना गोपेश्वर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बुधवार द
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:20 AM (IST)
गोपेश्वर: चोरी की बाइक के साथ थाना गोपेश्वर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर नरेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी हल्दापानी गोपेश्वर ने थाने में तहरीर दी कि जेम्स एकेडमी हल्दापानी से उनकी पल्सर बाइक लाल कलर की किसी ने चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कर तुरंत सभी थाना चौकियों, बैरियरों को सूचित कर दिया। पुलिस चौकी पठियालधार बैरियर पर चैकिंग के दौरान बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि साहिल पुत्र असीम निवासी गैर टंगसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने वाइक चोरी करना स्वीकार्य किया है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें