Move to Jagran APP

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शु

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 11:01 PM (IST)
संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता
संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरु कर दी है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को एकजुट होने की अपील की।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों से पूर्व कार्यक्रमों की रुपरेखा बताई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वोट सूची का मूल्यांकन, वोटर वर्गीकरण करना है। मंडल स्तर पर मोर्चा व प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा।, 11 फरवरी को समर्पण दिवस मनाया जाना है। सभी मंडल सह कार्यकारिणी का विवरण फोन नंबर सहित सभी के पास होना चाहिए। विधानसभावार बैठकें की जानी है। जिसके लिए अभी से कार्यकर्ता तैयारी शुरु कर दें। मौके पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। पिछले पांच साल में सरकार के किए गए कार्यों को कार्यकर्ता गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उनकी समस्याएं सुने और जिसका समाधान उनके स्तर पर हो सकता है वह करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही चुनाव जीते जाते है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी प्रत्याशी को बहुमत से जीताने के लिए कमर कस लें। इस अवसर पर दान ¨सह रावत, विधायक कपकोट बलवंत भौर्याल, बागेश्वर चंदन राम दास, जिलाध्यक्ष शेर ¨सह गढि़या, विक्रम साही, रमेश, प्रकाश साह, खड़क टंगड़िया, बालम ¨सह बिष्ट, शेर ¨सह बिष्ट, मंगल ¨सह, सुनील भंडारी, चंपा देवी, नीमा धपोला, कुंदन परिहार, मनोज ओली, धीरेंद्र परिहार, कुंदन रौतेला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.