Move to Jagran APP

केंद्र की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताएं कार्यकर्ता : अजेय

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता नागरिकता संसोधन एक्ट व केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 11:24 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 06:10 AM (IST)
केंद्र की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताएं कार्यकर्ता : अजेय

संवाद सूत्र, गरुड़ : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि नागरिकता संसोधन अधिनियम पर विपक्ष देशवासियों को बरगलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं।इस मौके पर बैजनाथ में सीएए के समर्थन में जागरुकता प्रपत्र भी वितरित किए गए।

loksabha election banner

टीआरसी बैजनाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने कहा कि वर्षो से लंबित मामले चाहे धारा 370 हो, राममंदिर निर्माण व तीन तलाक का मुद्दा हो, केंद्र सरकार ने शांतिपूर्ण तरीके से इनका समाधान किया है। इससे विपक्ष बौखलाया हुआ है और नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को भड़का रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दें और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जनता को बताए। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा पुन: प्रदेश की सत्ता में पूर्ण बहुमत से वापसी करेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि विपक्षी सीएए के बारे में लोगों को गलत जानकारी देकर पूरे देश की फिजा को खराब कर रहे हैं। संचालन मंडल महामंत्री डीके जोशी ने किया।इस दौरान संयोजक कुंदन परिहार, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, मंगल राणा, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर कोरंगा, कनिष्ठ प्रमुख दीपा जोशी, एडवोकेट जेसी आर्या, जिपंस जनार्दन लोहुमी, सुनीता आर्या, समिति अध्यक्ष कै. बचे सिंह बोरा, दिगंबर नाथ, अभय नेगी, दीपक खुल्बे, कैलाश खुल्बे, अंकित जोशी, गोदावरी आर्या, जीवंती कांडपाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.