Move to Jagran APP

नारी शक्ति ही है सृष्टि का आधार : जोशी

संवाद सूत्र गरुड़ तहसील क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मि

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 10:53 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 10:53 PM (IST)
नारी शक्ति ही है सृष्टि का आधार : जोशी

संवाद सूत्र, गरुड़: तहसील क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। हिमालया ट्रस्ट गरुड़ ने इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान तीन साप्ताहिक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्या भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरीदत्त जोशी ने कहा कि नारी ही सृष्टि का आधार है। स्त्री का सम्मान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को नारायणी का रूप माना जाता है। हिमालया ट्रस्ट के क्षेत्रीय समन्वयक सदन मिश्रा ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समय-समय पर रोजगार सृजन के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। विशिष्ट अतिथि उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए महिला मंगल दल की अध्यक्ष लछिमा देवी ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं पुरुषों से कम नही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है।

इस दौरान बीडीओ वीसी पंत, लक्ष्मी दत्त पांडेय,गंगा देवी, सरुली देवी, मोहन सिंह बोरा,केदार सिंह बोरा, हरीश जोशी,लीला देवी, मंजू नेगी, सीडीएस अमर राठौर, रमेश उपाध्याय आदि मौजूद थे। संचालन ममता कांडपाल ने किया।

उधर विकासखंड सभागार में बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिपं सदस्य गोदावरी आर्या, बाल विकास परियोजना अधिकारी चित्रा कोहली, उमा रावत, भागीरथी परिहार, विमला कोहली, चेतना मिश्रा, कलावती बिष्ट, रेवती खेतवाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.