बूथ स्तर पर आप को करेंगे मजबूत : चौधरी
बागेश्वर के कपकोट में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव चौधरी ने की बैठक।
संवाद सूत्र, कपकोट: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश में संगठन चुनाव कार्य चल रहा है। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। गुरुवार को स्थानीय लोनिवि विश्रामगृह सभागार में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता बैठक में विधानसभा कपकोट, बागेश्वर के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी चौधरी ने कहा कि प्रदेश में होने वाले अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए प्रदेश में संगठन चुनाव का कार्य चल रहा है। पूरे प्रदेश की सभी कार्यकारणीयों को भंग कर दिया गया है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात की मेहनत की अवश्यकता है। पार्टी कार्यकर्ता ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो गई है, जनता समझ गई है, कि कौन सी पार्टी जनता हित के लिए कार्य करेगी। आम आदमी पार्टी के प्रति युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। दिन प्रतिदिन युवा अन्य पाíटयों को छोड़कर आप के सदस्यता कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कुमाऊं प्रभारी जितेंद्र फुलारा ने कहा कि प्रदेश में लगातार भाजपा व कांग्रेस की सरकारों ने जनता को केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया। परन्तु आप पार्टी जनता की जरूरतों का ध्यान रखकर जमीनी स्तर पर कार्य कर दिखाएगी। उन्होंने जनता के हितों के लिए पार्टी द्वारा कार्य करने का भरोसा दिलाते हुए आप को विधानसभा चुनावों में जीत के लिए जनता से सहयोग मांगा। इस मौके पर अमित चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रभारी विनोद जोशी, रणजीत सिंह कोरंगा, जोगा बोरा आनंद कपकोटी, बलवंत कोरंगा, महिमन कोरंगा आदि मौजूद थे।