बागेश्वर के तीनों ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा के साथ हुई मतगणना
जागरण संवाददाता बागेश्वर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के तीन ब्लॉकों कपकोट गरुड व
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के तीन ब्लॉकों कपकोट, गरुड व बागेश्वर में मतगणना जारी है। प्रधान के सभी पदों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। बीडीसी के दो तिहाई व जिला पंचायत के 10 सीटों पर विजयी प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला तो हारने वाले प्रत्याशी मायूस दिखे। फिलहाल मतगणना शांतिपूर्वक जारी है। बागेश्वर ब्लॉक में 182 प्रधान पदों में से 28 पहले ही निíवरोध चुन लिए गए थे। 154 प्रधान पदों पर मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। वहीं, ब्लाक में 40 में से 38 क्षेत्र पंचायत पदों पर 34 विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। गरुड़ ब्लॉक में 106 में से 75 प्रधान पदों पर मतगणना संपन्न हो गई। विजयी प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। 23 प्रधान पहले ही निíवरोध प्रधान चुन लिए गए थे। आठ ग्राम पंचायत सीटों पर कोई भी प्रत्याशी चुनाव के लिए नहीं मिला। क्षेत्र पंचायत की 40 में से 32 सीटों पर मतगणना हुई। 27 विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया। आठ बीडीसी सदस्य पहले ही निíवरोध चुन लिए गए थे। कपकोट ब्लॉक में प्रधान पद के 119 सीटों में से 98 पदों पर विजयी प्रधानों को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। 21 सीटों पर पहले ही प्रधान निíवरोध चुन लिए गए थे। क्षेत्र पंचायत की 40 सीटों में से चार सीटों पर बीडीसी निíवरोध चुन लिए गए थे। 36 सीटों में से 31 सीटों पर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर ली गई है।
--- 96 मतगणना प्रेक्षकों ने संभाला मोर्चा
बागेश्वर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बागेश्वर ब्लॉक की मतगणना जारी है। 24 टेबिल में 52 मतगणना प्रेक्षक एवं 208 सहायक तैनात हैं। यहां आठ राउंड तक मतगणना चलेगी। वहीं, विकास खंड गरुड़ में 10 टेबिल में 22 प्रेक्षक तथा 88 सहायक तैनात हैं। यहां मतगणना 10 राउंड तक चलेगी। कपकोट में भी 10 टेबिल लगी हैं। यहां 12 राउंड तक मतगणना चलेगी। यहां 22 प्रेक्षक एवं 88 सहायक तैनात हैं। सभी सीटों पर परिणाम 22 अक्टूबर की तड़के आने की संभावना है।
---
कही जश्न तो कही छाई मायूसी
बागेश्वर: मतदान के दिन जहां एक ओर जश्न का माहौल था तो दूसरी ओर मायूसी ही छाई रही। बागेश्वर में 154 प्रधान पदों के लिए 452 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। वहीं बीडीसी की 38 सीटों के लिए 133 व सात जिला पंचातय की सीटों के लिए 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान थे। गरुड़ में 75 ग्राम प्रधान पदों के लिए 245 व 32 बीडीसी पदों के लिए 103 व कपकोट ब्लाक में 98 ग्राम प्रधानों पदों के लिए 305 व बीडीसी के 36 पदों के लिए 126 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वहीं गरुड़, कपकोट में जिला पंचायत की 6 सीटों के लिए 17,17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े थे।
--- सोशल मीडिया में छाया रहा चुनाव
बागेश्वर: पंचायत चुनाव के मतगणना के दिन दिन भर लोगों में कौतूहल था। वह हर परिणाम को सोशल ग्रुप में अपडेट करने में व्यस्त था। लोग भी इसी में एक दूसरे से अपने क्षेत्र का परिणाम पूछते दिखाई दिए।
----
वर्जन
मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी दिए जा रहे हैं। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। पल-पल की घटना पर नजर बनाए हुए है।
-रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी, बागेश्वर