प्रधानों ने स्वास्थ सेवाओं पर उठाए सवाल
बागेश्वर में हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों के लिए दो दिनी कार्यशाला शुरू।
जासं, बागेश्वर: हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से देवनाई, मन्यूड़ा पंचायतघर, इंटर कॉलेज गागरीगोल में महिला पंचायत प्रतिनिधि नेतृत्व विकास को लेकर बुधवार को दो दिनी कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें महिला प्रधान, वार्ड सदस्य की जिम्मेदारी और भूमिका पर चर्चा हुई। संचालक बसंती कपकोटी, तारा दानू, अनीता रावत, हिमानी, बरखा आदि ने जनप्रतिनिधियों की महत्ता, कार्य और राजनीति पर जानकारी दी। प्रधान और सदस्यों ने बैजनाथ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड नहीं होने की समस्या रखी। कहा कि डॉक्टर और स्टाफ नहीं होने से मशीनें जंग खा रही हैं। स्वास्थ सेवाओं की बेहतरी के लिए प्रधान संघर्ष करेंगे। इस मौके पर प्रधान हंसी साह, शीला देवी, चंपा देवी, कविता देवी, मंजू देवी, शकुंतला देवी समेत 15 ग्राम पंचायत के प्रधान और वार्ड सदस्य मौजूद थे।