Move to Jagran APP

बागेश्वर-टनकपुर रेल संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष का निधन

बागेश्वर-टनकपुर रेल संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष केवल सिंह ड्योड़ी का आकस्मिक निधन होने से शोक की लहर।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 10:40 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 10:40 PM (IST)
बागेश्वर-टनकपुर रेल संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष का निधन
बागेश्वर-टनकपुर रेल संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष का निधन

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: बागेश्वर-टनकपुर रेल संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष केवल सिंह ड्योड़ी का असमायिक निधन हो गया है। उनके निधन पर समिति शोक में डूब गई है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शांति के लिए प्रार्थना की।

loksabha election banner

59 वर्ष के केवल सिंह ड्योड़ी की तबीयत गत सोमवार की शाम एकाएक बिगड़ी और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार वह सीने में दर्द की शिकायत कर रहे थे। उनके निधन से रेल संघर्ष समिति शोक में डूब गई है। वे रेल संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष थे। उनका मंगलवार को सरयू-गोमती संगम पर अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे बेटे, बहू और नाती-पोते से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर रेल संघर्ष समिति ने गहरा शोक जताया है। रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष नीमा दफौटी ने बताया कि धनतेरस के दिन उन्होंने सपत्नी खरीदारी की। एकाएक उनका स्वास्थ खराब हुआ और वह चले गए। उन्होंने कहा कि रेल संघर्ष समिति को उनके असमायिक निधन पर अपूरणीय क्षति हुई है। शोक जताने वालों में गिरीश चंद्र पाठक, खड़क सिंह आर्या, हयात सिंह मेहता, केशवानंद जोशी, डुंगर सिंह, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि शामिल हैं।

....

जीना के शोक में भिकियासैंण बाजार बंद

संस, भिकियासैंण: सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना केनिधन शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भिकियासैंण के आह्वान पर शोक में बाजार बंद रही। इस दौरान होटल व चाय की दुकानें भी नहीं खुली। बाद में शोकसभा में वक्ताओं ने स्व. जीना को सादगी व सरल व्यवहार का धनी बताया। कहा कि उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से हटकर कार्य किया। जो सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। इस अवसर पर शंकर फुलारा, जितेंद्र बिष्ट, जगत सिंह बिष्ट, प्रकाश रौतेला, विवेक डंगवाल, रामू मनराल, महिपाल बिष्ट, खुशाल नेगी व डॉ. केवल जोशी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.