विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: नवंबर के पहले सप्ताह में दिसंबर जैसी ठंड, बागेश्वर की घाटियों में छाया कोहरा

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:32 AM (IST)

बागेश्वर में नवंबर के पहले सप्ताह में ही बारिश, ओलावृष्टि और कोहरे के कारण दिसंबर जैसी ठंड महसूस की जा रही है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में नवंबर के पहले सप्ताह में ही बारिश, ओलावृष्टि और कोहरे का असर दिखने लगा है। सामान्य तौर पर घाटी वाले क्षेत्रों में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से कोहरा छाता था, लेकिन इस बार मौसम का रुख पहले ही बदल गया है। बारिश और कोहरे से ठंड भी बढ़ी है।

सोमवार रात कपकोट, दुग-नाकुरी और कांडा क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आकाशीय बिजली चमकने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार सुबह बारिश और ओलावृष्टि के बाद घाटी वाले क्षेत्र कोहरे में ढके रहे। बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट में सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। बढ़ती ठंड से लोगों को नवंबर में ही दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास होने लगा है।

वहीं उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में दिन के समय चटख धूप खिल रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिन मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।