विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Panchayat Chunav: जिला पंचायत प्रत्याशी पर हत्या का केस, क्‍या सच में अधेड़ को मारकर पेड़ पर लटकाया?

Published: Wed, 09 Jul 2025 07:25 PM (IST)

बागेश्वर में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी और चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें

जिला पंचायत प्रत्याशी तथा अन्य चार के विरुद्ध हत्या में मुकदमा. Concept Photo
जिला पंचायत प्रत्याशी तथा अन्य चार के विरुद्ध हत्या में मुकदमा. Concept Photo

HighLights

  1. द्योनाई गांव में अधेड़ को मारकर पेड़ में लटका देने का मृतक के भाई का आरोप
  2. बैजनाथ पुलिस टीम ने फारेंसिक जांच भी कराई, मिले अहम सबूत

जासं, बागेश्वर। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी तथा उनके चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या तथा साक्ष्य छुपाने की धारा में मुकदमा दर्ज हो गया है। द्याेनाई गांव में अधेड़ को मारकर पेड़ में लटका देने का आरोप उसके भाई ने लगाया था। पुलिस को फरेंसिक जांच में अहम सबूत मिले हैं।

द्याेनाई निवासी 53 वर्षीय भूपाल सेन पुत्र अमर सेन की गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक का शव घर से दो किमी दूर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। मंगलवार को थाने का घेराव किया। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

बुधवार को मृतक के भाई रमेश चंद्र सेन ने बैजनाथ थाने में प्राथमिकी दी। कहा कि उसके भाई भूपाल सेन की द्योनाई के पूर्व ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अणां सीट, कृष्णा पांडे व उसके साथियों ने मिलकर हत्या की है।

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णा पांडे व उसके साथियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 व 238 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का जायजा लिया तथा जंगल में जाकर सबूत खंगाले। उन्होंने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। चार लोगों से पूछताछ की गई है। मामले में शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।