गांव बसाए बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं : बुधानी
संवाद सहयोगी, बागेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल की गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ रथ यात्रा रविवार को
संवाद सहयोगी, बागेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल की गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ रथ यात्रा रविवार को बागेश्वर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश बुधानी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते उत्तराखंड का विकास नहीं हो पा रहा है। पलायन के चलते गांव के गांव खाली हो रहे हैं।
बुधानी ने कहा कि जिन अवधारणाओं को लेकर उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था उन्हें सत्ताधारी दलों ने कहीं भटका दिया है। भाजपा व कांग्रेस ने राज्य को कमाई का जरिया बना लिया है। दोनों दलों पर घोटालों के आरोप हैं। प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों पर सरकारें फेल हैं। जिस कारण से पलायन हो रहा है। रथ यात्रा में उक्रांद जिला अध्यक्ष मनोज जोशी, भुवन कांडपाल, दीवान ¨सह, गिरीश नाथ गोस्वामी, हरीश जोशी, कुंदन बिष्ट, नरेंद्र बघरी, मनोज आर्य आदि शामिल थे।