विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उक्रांद का आरोप, कपकोट में क्रिकेट किट बांटकर युवाओं को लुभा रहे विधायक

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:04 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 03:09 PM (IST)

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने कपकोट में क्रिकेट किट वितरण को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए इसे युवाओं को लुभाने का प्रलोभन बताया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कपकोट में क्रिकेट किट वितरण पर विवाद के बीच उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए युवाओं को लुभाने का प्रलोभन बताया। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में पार्टी नेताओं ने विधायक के 1600 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के दावे को खारिज कर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

उक्रांद के वरुण चंदोला ने पत्रकार वार्ता में चुनाव से पहले करीब 66 लाख रुपये में 208 क्रिकेट किट खरीदने और बांटने की तैयारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि थोक खरीद के बावजूद खुदरा कीमतें बताई जा रही हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया और गुणवत्ता पर संदेह है। नेताओं ने सरकारी खरीद और निर्माण कार्यों में 18 से 28 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप भी लगाया।

18 से 28 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप

कपकोट की 118 ग्राम पंचायतों में 1600 करोड़ रुपये के दावे के हिसाब से हर पंचायत को औसतन 13.55 करोड़ रुपये मिलने चाहिए थे, फिर भी शिक्षा, बिजली, पानी और सड़क की कमी है। वर्ष 2010 में घोषित कांडा नर्सिंग कालेज और फुलवाड़ी सड़क अधूरी हैं। कहा कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से पलायन बढ़ा है और प्रदेश के 1806 गांव खाली हो चुके हैं।

कपकोट में समय पर एंबुलेंस न मिलने से व्यापारी की मौत पर चिंता जताते हुए पार्टी ने अल्मोड़ा और पौड़ी में भी एम्स की जरूरत बताई।कहा कि भाजपा पर सत्ता विरोधी लहर और महंगाई से ध्यान हटाने के लिए टिकट बदल सकती है।

कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों ने 25 वर्षों में उत्तराखंड की मूल अवधारणा को नुकसान पहुंचाया। जेनी प्रकरण जैसे मुद्दे उठाकर बुनियादी सवालों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए उक्रांद ने गैरसैंण राजधानी, पहाड़ की खेती, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए क्षेत्रीय विकल्प मजबूत करने की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।