स्यांकोट के दारोगा पाठक के जज्बे को किया सलाम
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: केदानाथ में तैनात बागेश्वर के लाल विपिन चंद्र पाठक की जच्बे ने पूरे
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: केदानाथ में तैनात बागेश्वर के लाल विपिन चंद्र पाठक की जच्बे ने पूरे देश को गौरवांवित करने काम किया है। उनकी बहादुरी से उद्योगपति मुकेश अंबानी इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपने घर पर परिवार के साथ भोज का निमंत्रण दे दिया। विपिन की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर है। जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर स्यांकोट, पठ्यूड़ा के निवासी विपिन चंद्र पाठक उम्र 37 वर्ष केदारनाथ आपदा के बाद से वहां उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। उत्तराखंड पुलिस के इस जवान ने केदारनाथ आपदा के बाद यात्रा को पटरी में लाने में अहम भूमिका निभाई थी। जवान के इसी जच्बे से मुकेश अंबानी प्रभावित हुए और उन्हें खाने का निमंत्रण दे दिया। उनकी इस उपलब्धि से उनके घर में खुशी का माहौल है। विपिन के पिता केवलानंद पाठक कुछ समय पहले गुजर गए। वह पांच दशक पूर्व विपिन के पिता पत्नी तारा पाठक के साथ अपने गांव को अपने बच्चे के साथ छोड़कर चले गए थे। वह लोक निर्माण विभाग में बरेली में कार्यरत थे। विपिन तीन बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटे है। स्यांकोट निवासी देवीदत्त पाठक पूरन पाठक ने बताया कि वह बचपन से ही होनहार थे। उन्हें देखकर लगता था कि वह कुछ अलग करेगा। आज दिख भी गया। उनका काम वाकई सराहनीय है। अंबानी के दावत के बाद और उम्मीद जगी है। गांव मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। गांव से लोग लगातार पलायन कर रहे है। अब केवल 10 से 12 परिवार ही बचे है। गांव के उनके रिश्तेदार कैलाश पाठक, गणेश पाठक, अर्जुन भट्ट आदि ने उनके उच्च्वल भविष्य की कामना की। ============
गांव में खुले बैंक
स्यांकोट के 98 वर्षीय चाचा देवी दत्त पाठक ने कहा कि क्षेत्र में एक बैंक की बहुत आवश्यकता है। कई बार इसके लिए आंदोलन किए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह सरकार से और अपने भतीजे से यह उम्मीद रखते है कि जल्द ही यहां बैंक खुलेगा।