बैजनाथ में भी लगेगा इस बार उत्तरायणी मेला
संवाद सूत्र, गरुड़: विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर में भी इस बार उत्तरायणी मेला आयोजित किया जाएगा। इस
संवाद सूत्र, गरुड़: विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर में भी इस बार उत्तरायणी मेला आयोजित किया जाएगा। इसके लिए समिति का गठन कर लिया गया है।
बैजनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन ममगाई की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की। बैठक में वक्ताओं ने इस बार सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल बैजनाथ में भी उत्तरायणी मेला आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सर्कस, झूले लगाने के लिए बाहरी व्यापारियों को आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें नि:शुल्क भूमि दी जाएगी। माघी खिचड़ी का भी आयोजन होगा। बैजनाथ मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने झील के किनारे टूटी रै¨लग और लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरस्त करने तथा मछली प्वाइंट की ओर रै¨लग लगाने की मांग प्रशासन से की। तय किया गया कि शीघ्र ही मेला कमेटी का पंजीकरण भी किया जाएगा। इस मौके पर मेला समिति के लिए मंदिर के पुजारी पूरन गिरी संरक्षक, नवीन ममगाई अध्यक्ष, प्रेम ¨सह नेगी उपाध्यक्ष, दयाल गिरी महासचिव, प्रकाश चंद्र सचिव, गोपाल ¨सह कोषाध्यक्ष, दीवान आर्या मीडिया व सांस्कृतिक प्रभारी, भगवत गिरी संयोजक, ललिता देवी महिला संयोजक चुने गए। इसके अलावा गोदावरी आर्या, बसंती देवी, भगवती देवी, शांति देवी, अनीता देवी, सीता देवी, राजेंद्र गिरी, प्रकाश गिरी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।