जनसमस्याएं भूल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रही पाíटयां
कुली बेगार आंदोलन के शताब्दी वर्ष पर सरयू बगड़ में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने सभाएं कीं जिसमें तमाम मुद्दों पर बहस की।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कुली बेगार आंदोलन के शताब्दी वर्ष पर सरयू बगड़ में विभिन्न राजनीतिक दलों की सभा का आयोजन हुआ। सभा के दौरान जन समस्याओं को भूल पाíटयां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहीं। कांग्रेस ने जहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया तो वहीं भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरुक किया। देश हित में है सीएए : भाजपा ने सरयू बगड़ में जनसभा का आयोजन कर नागरिकता संशोधन कानून को जन हित में बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पाíटयां जनता को इस कानून के बारे में भ्रमित कर रही है। यह कानून किसी धर्म विशेष की नागरिकता को छीनने वाला नही है। बल्कि देने वाला है। पूरे देश में लोगों को इसके बारे में जागरुक किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस शासनकाल के दौरान उनकी नीतियों को देश बांटने वाला बताया। इस अवसर पर विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, राम सिंह कोरंगा, कुंदन परिहार, दीपा आर्या सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। धर्म के नाम पर देश बांट रही भाजपा : सरयू बगड़ में आयोजित जनसभा का संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि धर्म के नाम पर देश बांटने का षडयंत्र कर रही है भाजपा। इनकी जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। महंगाई, आíथक मंदी, रोजगार के मुद्दों पर कोई बात नही हो रही है। देश का प्रत्येक व्यक्ति आज परेशान है। मूल मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए वह धर्म का सहारा ले रही हैं। सभा के दौरान डवल इंजन की सरकार को जनविरोधी बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, विधायक करन माहरा, ललित फस्र्वान, मनोज तिवारी, हरीश ऐठानी, सज्जन लाल टम्टा, धीरज कोरंगा, भगत रावल, गीता रावल, बबलू नेगी, रंजीत दास, अंकुर शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। प्राधिकरण और महायोजना जनविरोधी : प्राधिकरण हटाओ मोर्चा ने महायोजना और प्राधिकरण को काला कानून बताते हुए जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार नही है। इस कानून के बनने के बाद लोगों के घर बनाने का सपना अधूरा रह गया है। जब तक यह कानून खत्म नही होता आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रमोद मेहता, रमेश कृषक, पीसी तिवारी, डीके जोशी, बसंत कुमार, पंकज पांडे सहित कई लोग मौजूद थे। बसपा, रिपब्लिकन पार्टी गरजे : सरयू बगड़ में इसके अलावा बसपा, आरपीआइ ने भी अपने पड़ाल लगाकर जनसभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा-कांग्रेस की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए बदलाव की बात कहीं।