पालिका ने कलक्ट्रेट को किया सैनिटाइज
बागेश्वर कलक्ट्रेट में सोमवार को नगर पालिका ने सैनिटाइज किया।
जासं, बागेश्वर: कलक्ट्रेट में सोमवार को नगर पालिका ने सैनिटाइज किया। यहां एक कर्मचारी फिर पाजिटिव आया था। जिससे सभी पटलों और कक्षा-कक्षों को सैनिटाइज किया गया। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी कोविड-19 के नियमों का पालन करें और मास्क, शारीरिक दूरी आदि नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी सावधानी से काम करना है। कलक्ट्रेट आने वाले सभी लोगों को मास्क और दो गज की दूरी नियम का पालन करना जरूरी हैं।
.....
अल्मोड़ा में एक व बागेश्वर में पांच संक्रमित मिले
अल्मोड़ा/बागेश्वर : पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को सामुदायिक प्रसार की दर कुछ कम रही। अल्मोड़ा में एक व पड़ोसी बागेश्वर जिले में पांच नए संक्रमित पाए गए। ताड़ीखेत ब्लाक में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। अब अल्मोड़ा में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1893 व सक्रिय मामले 67 हो गए हैं। उधर बागेश्वर जनपद के सीएमओ डा. वीके सक्सेना के मुताबिक सोमवार को 179 लोगों के स्वैब नमूने जांच के लिए भेजे गए। अब तक 25780 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 849 पाजिटिव केस आए हैं। 790 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद 52 संक्त्रमित रोगियों का कोविड चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। यहां अब तक सात संक्रमित दम भी तोड़ चुके।