Move to Jagran APP

दुल्हन व घरातियों ने दिया मजबूत लोकतंत्र का संदेश

गरुड़ में स्वीप की टीम बारातों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 04:19 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 04:19 PM (IST)
दुल्हन व घरातियों ने दिया मजबूत लोकतंत्र का संदेश
दुल्हन व घरातियों ने दिया मजबूत लोकतंत्र का संदेश

संवाद सूत्र, गरुड़ : स्वीप की टीम बारातों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए तेजी से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

loksabha election banner

रविवार को मटेना के ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट ने मटेना में आयोजित चंद्र दत्त मिश्रा की पुत्री बबीता के विवाह समारोह में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची में प्रत्येक का नाम दर्ज होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे गांव में जाकर युवक व युवतियों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित करेंगे। बीएलओ नंदी जोशी ने लोगों को फार्म 6, 7 व 8 की विस्तृत जानकारी दी। स्वीप के ब्लाक समन्वयक उमेश जोशी ने कहा कि स्वीप की टीम गांव-गांव में जाकर वोटरों के पंजीकरण, वोटर कार्ड में संशोधन, नए मतदाताओं का पंजीकरण करने के लिए जागरुकता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो रही है, उनका नाम निर्वाचक नामावली में शीघ्र दर्ज कराया जाएगा। दुल्हन बबीता मिश्रा व अन्य घरातियों ने स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र का संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबकी भागीदारी होनी चाहिए, यहीं एक लोकतांत्रिक देश की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा है कि 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा शीघ्र मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा लें। संचालन नवयुवक मंगल दल के सचिव कैलाश खुल्बे ने किया। इस दौरान नवीन मिश्रा, अनिल पांडे, मनोज खोलिया, सीएस बड़सीला, एमसी जोशी, सुरेश खोलिया, हेम चंद्र पांडे, दिनेश जोशी, उपेंद्र जोशी, मोहन चंद्र आदि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.