जवाहर नवोदय विद्यालय से छात्र लापता
संवाद सूत्र, गरुड़ : जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार का एक छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। जिससे
संवाद सूत्र, गरुड़ : जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार का एक छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। जिससे विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस छात्र की खोजबीन में जुट गई है।
सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार में पढ़ने वाला कक्षा दसवीं का छात्र कमलेश ¨सह रावत पुत्र गणेश ¨सह निवासी देवलचौरा बागेश्वर रहस्यमय ढंग से विद्यालय से गायब हो गया। विद्यालय प्रशासन ने दिनभर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर बैजनाथ पुलिस विद्यालय में पहुंची और छात्र से संबंधित जानकारी जुटाई। बैजनाथ के थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि उन्होंने सभी थानों को तत्काल सूचना दी और वाहनों को भी चैक किया। लेकिन छात्र कहीं नहीं मिला। उन्होंने बताया कि लापता छात्र अपने घर भी नहीं पहुचा है। आखिर छात्र विद्यालय से क्यों लापता हुआ। उसे पढ़ाई में परेशानी थी या कोई और कारण। पुलिस सभी एंगल से जानकारी जुटा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शीघ्र लापता छात्र को बरामद कर लेगी।
.............
पहले भी घट चुकी हैं कई घटनाएं
गरुड़: जवाहर नवोदय विद्यालय में इससे पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं। गत वर्ष एक छात्र बिना बताए दोपहर में गोमती नदी में नहाने चला गया था। जहां नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से भी विद्यालय प्रशासन नहीं जागा। वहीं बीते दिनों शिक्षक की पिटाई से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।
...........
चाहरदीवारी न होने से भाग रहे हैं बच्चे
गरुड़: जवाहर नवोदय विद्यालय की सबसे बड़ी समस्या चाहरदीवारी की है। यहां चाहरदीवारी न होने से बच्चे दाएं-बाएं से भाग जाते हैं। जिससे विद्यालय प्रशासन, वार्डन या सुरक्षा गार्ड भी बच्चों को भागते हुए नहीं देख पाते हैं।
वर्जन
अन्य बच्चों से पूछताछ से पता चला है कि कमलेश हल्द्वानी जाने और होटल में काम कर पैसा कमाने की बात करता था। प्रार्थना सभा में न आकर कमलेश गायब हो गया। फर्स्ट पीरियड शुरु होने पर कमलेश कक्षा में नहीं था। वह अपना बैग और कपड़े भी ले गया है। चाहरदीवारी न होने से बच्चे भागने में सफल हो रहे हैं।
- कीíत पंवार, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार