बागेश्वर में प्रधान सहायक पद पर पदोन्नति को दिया धरना
बागेश्वर में पदोन्नति सूची जारी नहीं होने से नाराज एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
बागेश्वर: प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी नहीं होने से नाराज एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को कर्मचारियों ने सीईओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की भी चेतावनी दी। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन से जुड़े लोग गुरुवार को सीईओ कार्यालय में एकत्रित हुए। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि भर्ती वर्ष बीत जाने के बाद भी सूची जारी नहीं होन गंभीर विषय है। निदेशालय में लंबित सभी प्रकरणों का निस्तारण करने की मांग की। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष भुवन जोशी, महामंत्री भूपेंद्र मनराल, जगदंबा साह, इंद्रेश कोरंगा, षष्ठी बल्लभ तिवारी, दिनेश रावत, हिमांशु रावत, महेश मेहता, कमलेश लोहनी आदि मौजूद थे।