श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में छड़ी पूजन
जागरण संवाददाता बागेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में छड़ी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में छड़ी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 40 साल बाद यह पूजा हो रही है। हरिद्वार के देवी माया मंदिर से महंत छड़ी लेकर गुरुवार को यहां पहुंचे और उनका जूना अखाड़ा में भव्य स्वागत किया गया। जिसमें भारत के तमाम अखाड़ों से आए संतों ने भागीदारी की।
साधु संतो के दल का नेतृत्व श्रीमंहत शिव दत्त गिरि, श्रीमंहत धीरज गिरि, श्रीमंहत पशुपति गिरि, श्रीमंहत सहजानंद, निरजंन गिरी महाराज कर रहे हैं। महंत यात्री हरिद्वार से कर्णप्रयाग, बैजनाथ और गुरुवार को बागनाथ मंदिर पहुंचे। कहा कि 1100 साल पूर्व से छड़ी यात्रा का वृतांत आता है, लेकिन 40 साल से छड़ी यात्रा बंद थी। जिसे फिर से शुरू किया जा रहा है और छड़ी की प्रात:काल में पूजा अर्चना की गई। कहा कि छड़ी में देवी-देवताओं का वास है। सूर्य नारायण भी विद्यमान हैं और सभी प्रकार की वनस्पति और इंद्र का रथ भी है। देवताओं का गुप्त चित्र भी हैं। 33 करोड़ देवी-देवता छड़ी में विद्यमान हैं। सप्त ऋषि, ग्रहों का भी छड़ी में आह्वान किया जाता है। यह छड़ी एक देवता से दूसरे देवता से मिलाना है। तीर्थ, प्राचीन मंदिरों का संगम कराती है और हवन यज्ञ भी किया जाता है।