Move to Jagran APP

राज्य आंदोलनकारियों ने मांगा न्याय

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। जल

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 06:09 PM (IST)
राज्य आंदोलनकारियों ने मांगा न्याय
राज्य आंदोलनकारियों ने मांगा न्याय

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नही हुई तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

loksabha election banner

सर्वदलीय उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष कुंदन ¨सह ऐठानी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने कहा कि जिले में 352 राज्य आंदोलनकारी चिह्नित किए गए हैं। जिसमें से जिला प्रशासन ने कुछ लोगों को ही प्रमाणपत्र दिए हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में अन्य आंदोलनकारियों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के बाद भी उन्हें प्रमाणपत्र नहीं दिए जा रहे हैं। आंदोलनकारी होने के सभी प्रमाणपत्र जिला प्रशासन जिला प्रशासन को दे दिए गए हैं। इसके अलावा एलआईयू रिपोर्ट, अखबारों की क¨टग, राज्य आंदोलनकारियों से प्रमाणित स्टांप पेपर आदि भी आवेदन में संलग्न किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन उन्हें गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक कथित प्रशासनिक अधिकारी के जरिए वे गुमराह हो रहे हैं। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। इस मौके पर गोकुल चंद्र जोशी, चंद्रशेखर जोशी, ईश्वर ¨सह नेगी, गोपाल ¨सह, विशन ¨सह गढि़या, नवीन जोशी, घनश्याम जोशी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.