निलंबित सिपाही का थराली में मिला शव
जागरण संवाददाता बागेश्वर पुलिस लाइन में तैनात एक निलंबित सिपाही का शव चमोली जिले के थराली
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पुलिस लाइन में तैनात एक निलंबित सिपाही का शव चमोली जिले के थराली में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस लाइन में तैनात और उत्तरकाशी निवासी कैलाश चित्रार्ण (40) पुत्र दर्शन लाल का शव चमोली जिले के थराली में एक नाली से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शव पूरी तरह सड़-गल गया था। सिपाही करीब डेढ़ माह से निलंबित चल रहा था। उस पर ड्यूटी के दौरान गैर हाजिर रहने और नशाखोरी करने का आरोप था। पुलिस के अनुसार वह इस बीच यहां दिखाई भी नहीं दे रहा था। चमोली जिले की पुलिस से मिली सूचना के अनुसार यहां से पुलिस की टीम थराली पहुंची और नाली से मृतक सिपाही का शव बरामद किया गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक सिपाही के परिजनों को फोन पर दी गई है। पुलिस खोजबीन में लगी हुई है। मृतक सिपाही के पिता भी पुलिस विभाग में सीओ पद से सेवानिवृत्त हैं।
..........
मृतक सिपाही करीब दो सप्ताह से पुलिस लाइन से गायब था। वह शराब का आदी था। वह निलंबित चल रहा था। कई बार उसे शराब के नशे में पाया गया। ड्यूटी में भी लापरवाही करता था। बागेश्वर से पुलिस टीम थराली गई है, प्रकरण की जांच की जा रही है।
-लोकेश्वर सिंह, एसपी बागेश्वर