उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, बढ़ी ठंड
जासं बागेश्वर पहाड़ों पर मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जहां निचली घाटियों में बाद
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 11:16 PM (IST)
जासं, बागेश्वर: पहाड़ों पर मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जहां निचली घाटियों में बादल छाए रहे तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। जिससे ठंड बढ़ने लगी है।
रविवार को सुबह के समय धुंध छाई हुई रही। इसके बाद आसमान थोड़ी देर साफ रहा। लोगों में गुनगुनी धूप का आनंद लिया। 11 बजे बाद आसमान में बादल छाने लगे। हल्के-हल्के बादलों के कारण सूर्य का प्रकाश धरती तक नहीं पहुंच पाया। ऊंचाई वाले पिडर घाटी क्षेत्र में हिमपात हुआ है। जिससे दिन भर ठंड का एहसास हुआ। कुछ दिनों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें