Move to Jagran APP

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, दिन भर चलती रहीं ठंडी हवाएं

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में मौसम ने फिर करवट बदली। दिन भर आसमान में बादल छाए रह

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 06:20 PM (IST)
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, दिन भर चलती रहीं ठंडी हवाएं
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, दिन भर चलती रहीं ठंडी हवाएं

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में मौसम ने फिर करवट बदली। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई है।

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। दिन में ठंडी हवाएं भी चलने लगीं। जिससे तापमान काफी गिर गया। एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों ¨पडर घाटी आदि ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। जिससे दिन भर निचली घाटियों में हवाएं चलती रहीं। निचले इलाकों में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। शाम के समय आसमान से बादल छंटने लगे। जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.