Move to Jagran APP

दो महिलाओं को सांप ने डसा, भर्ती

जासं बागेश्वर खेतों में काम करते समय जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं को सांप ने डस

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 04:36 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 04:36 PM (IST)
दो महिलाओं को सांप ने डसा, भर्ती
दो महिलाओं को सांप ने डसा, भर्ती

जासं, बागेश्वर : खेतों में काम करते समय जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं को सांप ने डस लिया है। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी है।

loksabha election banner

बारिश के मौसम में सांप के डसने की घटनाएं बढ़ रही हैं। गरुड़ निवासी भगवती देवी 50 पत्नी मनोज सिंह शनिवार की सुबह खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाए जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कमेड़ी निवासी हंसी देवी 35 को भी सांप ने डस लिया और उनका भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि दोनों महिलाओं की हालत अभी ठीक नहीं कही जा सकती, फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.