सरकार का पुतला फूंक की नारेबाजी
पदोन्नति में आरक्षण हटाए जाने के खिलाफ एससी-एसटी इंपलाइज फेडरेशन ने रोष व्यक्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 06:18 AM (IST)
बागेश्वर, जेएनएन: पदोन्नति में आरक्षण हटाए जाने के खिलाफ एससी-एसटी इंपलाइज फेडरेशन ने रोष व्यक्त किया है। कर्मियों ने सरकार का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। फेडरेशन ने कहा कि सरकार ने एससी, एसटी वर्ग की उपेक्षा की है। आरक्षण का रोस्टर क्रमांक एक पर पूर्ववत निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द पदोन्नति में आरक्षण नही दिया जाता तो उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर संजय कुमार टम्टा, ललित मोहन प्रियदर्शी, दीनदयाल टम्टा, सुनील कुमार, शबनम, संतोष कुमार आर्या, प्रकाश चंद्र आर्या, नवीन आगरी, मनोज शिल्पकार, नवीन त्रकोटी सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें