फरसाली में बालक पटाखों से झुलसा
संवाद सूत्र, कपकोट : एक बालक पटाखों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया है। उसे स्थानी
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, कपकोट : एक बालक पटाखों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया है। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बालक की दोनों आंखें झुलस गई हैं और उसका इलाज चल रहा है।
फरसाली तल्ली के तिल्लाघर गांव के प्रताप राम 9 साल पुत्र अजय कुमार पटाखों से उठी ¨चगारी में बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार प्रताप ने पटाखे से भरा पैकेट जलती आग में डाल दिया और वह एक साथ फूट गए, जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गया। डॉ. मनोज ने बताया कि बालक के दोनों आंखें झुलसी हैं, उसका इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें