मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ सरयू संगम
बागेश्वर में नौ दिनों तक चली माता के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान से सरयू संगम तट पर मां को भक्तों ने विदाई दी।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नौ दिनों तक चली माता के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान के साथ मूíत का विसर्जन किया गया। मौके पर पूरी बागनाथ की नगरी मां के जयकारों से गुंजायमान हो गई।
रविवार को सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। दुर्गा पूजा कमेटी, देवी पूजा कमेटी, जोशी गांव खरई पट्टी के लोगों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य की कामना की। इसके बाद मां का डोला निकाला गया। सभी भक्तों ने मां के जयकारों के साथ मूíतयों को सरयू-गोमती नदी में विसर्जित किया। इस अवसर पर जोशी गांव खरई पट्टी के लोगों सहित दुर्गा पूजा कमेटी के बृज किशोर वर्मा, उमेश लाल साह, अनिल साह, राजू कर्मयाल, विशाल चौधरी, जया जोशी, जीवंती कांडपाल देवी पूजा कमेटी के राजीव उपाध्याय, कमल मलड़ा, सूरज जोशी, महेश पांडे, पूरन, पुष्कर लाल साह, पवन सनवाल सहित सैकड़ों की तादात में श्रद्धालु मौजूद थे।