रोहित और भावना ने जीती गणित व अंग्रेजी प्रतियोगिता
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : न्याय पंचायत कांडे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढूंगापाटली में आयो
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : न्याय पंचायत कांडे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढूंगापाटली में आयोजित संकुल स्तरीय गणित विजार्ड व इंग्लिश स्पे¨लग जीनियस प्रतियोगिता आयोजित की गई। अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम ¨सह पिलख्वाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि गणित और अंग्रेजी विषय में इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को विकास में सहयोग करती है। गणित और अंग्रेजी विषय को लेकर बच्चों में एक भय रहता है जो समाप्त होगा। मैथस प्रतियोगिता में रोहित ¨सह प्रथम, चंदन भट्ट द्वितीय, कृष्णा रौतेला तीसरे स्थान पर रहे। अंग्रेजी स्पे¨लग जीनियस में भावना प्रथम, त्रिभवुन दूसरे और चंद्र भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में ढूंगापाटली, ¨घघारुतोला, कांडे, नौगांव, सातचौरा, स्यालडोबा, बिरतोली, तुनेड़ा आदि प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया। इस मौके पर संजय पंत, देवकी नंदन जोशी, राजेश रावत, मंजू विष्ट, मंजू बिष्ट भंडारी, विमला तिवारी, चंद्रशेखर त्रिपाठी, कमला खेतवाल, जगदीश दफौटी आदि मौजूद थे।