प्लास्टिक बेचने वाले की पहचान बताने पर इनाम
जागरण संवाददाता बागेश्वर पालिका ने नागरिकों से प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने को कहा है। प्ल
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: पालिका ने नागरिकों से प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने को कहा है। प्लास्टिक बेचने और खरीदने पर भी पाबंदी लगा दी है। बेचने वाले की पहचान बताने वाले को इनाम देने की भी घोषणा कर दी है। अलबत्ता प्लास्टिक का यूज करने वाले को भी अब जुर्माना देना होगा।
पॉलीथिन और प्लास्टिक मानव जीवन के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। वहीं, जल की निकासी और मवेशियों के लिए भी खतरनाक है। नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पालिका ने मुहिम छेड़ दी है। ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि पालिका बोर्ड ने इस बार दीपावली को प्लास्टिक मुक्त मनाने का निर्णय लिया है। बागेश्वर नगर के 11 और कपकोट नगर पंचायत के सात वार्डों के सभासदों को भी पत्र भेज दिए गए हैं। इसके अलावा पालिका नगर में डुगडुगी भी हर रोज करा रही है कि सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कतई नहीं करना है। इसके अलावा बैंक्वेट हॉल, बरात घर, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय का खोखा, परचून की दुकान, फड़ और फेरी लगाने वाले यदि प्लास्टिक का उपयोग करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा और एफआइआर भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
----------
सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम
प्लास्टिक बेचने और उपयोग करने वाले का नाम बताने वाले और वह रंगेहाथ पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे पांच सौ रुपये तक का इनाम, प्रशस्ति पत्र आदि भी प्रदान किया जाएगा।
========
पालिका नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर लोगों से अपील कर रही है। व्यापारियों से भी सहयोग मांगा जा रहा है। इसके बावजूद भी यदि प्लास्टिक बेचा या प्रयोग में लाया जाता है तो जुर्माना वसूला जाएगा।
-सुरेश खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष, बागेश्वर।