Move to Jagran APP

यात्रियों की भीड़ देख वसूला मनमाना किराया

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दिवाली के बाद अपने-अपने गंत्व्य को लौट रहे लोगों से बस स्टेशन खचाख

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:57 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:57 PM (IST)
यात्रियों की भीड़ देख वसूला मनमाना किराया
यात्रियों की भीड़ देख वसूला मनमाना किराया

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दिवाली के बाद अपने-अपने गंत्व्य को लौट रहे लोगों से बस स्टेशन खचाखच भरा रहा। भीड़ भाड़ को देख चालकों ने यात्रियों से जमकर मनमाना किराया वसूल किया। यात्रियों को देखते हुए केएमओयू ने जिला मुख्यालय से हल्द्वानी के लिए सात अतिरिक्त बसें चलाई।

loksabha election banner

दूर दराज क्षेत्रों से दिवाली का पर्व मनाने अपने गांव पहुंचे लोग रविवार को अपने-अपने गंत्व्य को जाने के लिए बस स्टेशन पहुंचे। जिससे सुबह से ही बस व टैक्सी स्टैंड यात्रियों से खचाखच भर गया। बस देखते हुए लोग उसके पीछे भाग रहे थे। निर्धारित सीटों से कही अधिक संख्या में बसों व टैक्सियों में लोग बैठ रहे थे। बस व टैक्सी कम होने के कारण केएमओयू ने यात्रियों को देखते हुए सात अतिरिक्त बसें चलाई। जिसके बाद भी भीड़ कम नही होगी। कई यात्रियों ने तो बागेश्वर से हल्द्वानी तक का सफर खड़े-खड़े करने का निर्णय लिया। उनको काम पर लौटना था बस भरी होने के बावजूद वह नही उतरे। बस परिचालक भी उनको ले जाने के लिए मजबूर दिखा।

वहीं यात्रियों की भीड़ देखते हुए कुछ चालकों ने इसका जमकर फायदा उठाया। हल्द्वानी का किराया 600 रुपया तक वसूल किया। यात्री भी अधिक किराया देने को मजबूर दिखे। यात्री कमल ¨सह, दिवान, मोहन आर्या आदि ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है। सोमवार को वह जिस कंपनी में काम करते है वहां च्वाइंन करना है। रात में हल्द्वानी से दिल्ली जाएंगे। अगर आज नही गए तो दिक्कत हो जाएगी। इसलिए अधिक किराया देने को मजबूर हैं। वहीं चालकों की मनमानी के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नही हुई हैं।

---

यात्रियों को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई गई। अचानक भीड़ बढ़ने से यह दिक्कत आई। लेकिन कुछ हद तक केएमओयू ने व्यवस्था दुरुस्त कर दी थी।

-धरणीधर जोशी, प्रबंधक, केएमओयू, बागेश्वर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.