काफलीगैर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली रैली
बागेश्वर में राजकीय इंटर कालेज काफलीगैर के छात्र-छात्राओं ने पुलिस के साथ मिलकर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: राजकीय इंटर कालेज काफलीगैर के छात्र-छात्राओं ने पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसके अलावा कालेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। झिरौली थानाध्यक्ष सुरभि राणा ने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान की। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने के बाद दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन चलाना कानूनी अपराध है। प्रधानाचार्य राजीव निगम ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह स्वयं सड़क सुरक्षा क नियमों का पालन करें और समाज को भी जागरूक करें। उन्होंने निबंध और पेटिग प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। रैली काफलीगैर बाजार से होकर स्थानीय गांवों तक पहुंची। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार यादव, संजय सिंह जनौटी, अर्जुन सिंह भाकुनी, हरीश राम, दलवीर सिंह दानू आदि मौजूद थे।
---------
यातायात नियमों को लेकर किया जागरुक संवाद सूत्र, कपकोट: पुलिस ने 32 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जन जागरुकता रैली का आयोजन किया। इस मौके पर पुलिसके जवानों ने स्लोगनों की तख्तियां लेकर लोगों को यातायात के नियम बताए।
कपकोट के प्रभारी थानाध्यक्ष ।मदन लाल ने टैक्सी स्टैंड से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सबके लिए जरुरी है।उन्होंने वाहन चालकों से सीट बेल्ट पहनने व हेलमेट का हमेशा प्रयोग करने को कहा। उन्होंने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल, नशा, नींद व तेज रफ्तार दुर्घटना के कारण हैं।इनसे हमेशा दूर रहना चाहिए। जीवन अमूल्य है।नियमों का पालन करने से जीवन हमेशा सुरक्षित बना रहता है। रैली कपकोट, भराड़ी, तहसील मोटरमार्ग तक निकाली गई।इस दौरान दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे।