बारिश से रबी की फसल को हुए नुकसान का आंकलन
जागरण संवाददाता बागेश्वर बारिश ओलावृष्टि और तेज हवा चलने से रबी की फसल को व्यापक नुक
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने से रबी की फसल को व्यापक नुकसान की आशंका बनी हुई है। मुख्य कृषि अधिकारी के निर्देश पर सभी ब्लाकों में रबी की फसल को हो रहे नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। गेहूं, जौ, मसूर आदि फसलों को हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। जिन किसानों ने फसल बीमा किया है, उन्हें नुकसान का मुआवजा मिलने के आसार हैं, जबकि अन्य किसानों के नुकसान की भरपाई होना मुश्किल हो सकता है।
जिले में गरुड़, कपकोट और बागेश्वर के तमाम गांवों में इस बार रबी की फसल अच्छी हुई थी, लेकिन मौसम ने किसानों को परेशान कर दिया है। जिला मुख्य कृषि अधिकारी वीके मौर्या ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से रबी की फसल को नुकसान की आशंका बनी हुई है। जिसके लिए कृषि विभाग की टीम निरीक्षण कर रही है। कपकोट में ओलावृष्टि होने से कुछ नुकसान की संभावना है। आंकड़े जुटाए जा रहे हैं और जिन किसानों ने फसल बीमा किया है, उन्हें बीमित धनराशि प्रदान की जाएगी। गरुड़, कांडा, काफलीगैर, शामा, कमेड़ीदेवी आदि स्थानों पर नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। कृषि विभाग जल्द रिपोर्ट तैयार करेगा।
---------
गेहूं की अच्छी पैदावार
इस बार अच्छी बारिश होने से गेहूं की फसल अच्छी होने का अनुमान था। लेकिन खेती तैयार होने पर एकाएक फिर ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया है। कठायतबाड़ा के प्रगतिशील किसान शिवदत्त पांडे ने बताया कि मसूर खेतों में भीगकर खराब हो गया है। गेहूं के दाने भी काला पड़ने की संभावना है और पुलाव भी खराब हो सकता है।
============== -वर्जन-
वे स्वयं कपकोट क्षेत्र में फसल का निरीक्षण करने गए थे। ओलावृष्टि से कुछ फसल आंशिक प्रभावित हुई है। अन्य स्थानों पर भी विभाग की टीम जायजा ले रही है। बीमित फसल का ही किसानों को मुआवजा मिल सकेगा।
-वीके मौर्य, मुख्य कृषि अधिकारी, बागेश्वर