प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति से जनता त्रस्त
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनि
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जल्द ही सेवादल का विस्तार होगा। सभी कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए कमर कसें।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवा दल के प्रेश संगठक हरीश त्रिकोटी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्र गीत व गान गाया। इसके बाद प्रदेश संगठक त्रिकोटी ने सेवा दल के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा दल संगठन का जल्द गठन किया जाएगा। कार्यकर्ता चुनावों के लिए अभी से कमर कसें। प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। पूरे देश में कांग्रेस की लहर है। देश की जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। आने वाले चुनावों में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ललित फस्र्वाण, बाल कृष्ण, महेश कांडपाल, भवानी राम, सुरेश खेतवाल, हरीश नैनवाल, बहादुर ¨सह, ईश्वर चंद्र पांडे, अजुन कुमार, सुरेश चंद्र, दिनेश कुमार, गणेश कुमार, नरेंद्र कुमार, कमल किशोर, बाली राम, सुनीता टम्टा, पार्वती टंगड़िया, पुष्पा आर्या, गीता रावल आदि मौजूद थे।