नियुक्ति को लेकर आउटसोर्सिग कर्मियों ने खोला मोर्चा
संवाददाता, बागेश्वर: आइटीआइ कॉलेज से हटाए गए आउटसोर्सिग कर्मियों ने नियुक्ति को लेकर मोर्चा खोल लिया
संवाददाता, बागेश्वर: आइटीआइ कॉलेज से हटाए गए आउटसोर्सिग कर्मियों ने नियुक्ति को लेकर मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने सरकार पर भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिले की विभिन्न आइटीआइ में तीन साल पहले 16 आउटसोर्सिग कर्मचारी थे। लेकिन डेढ़ माह पूर्व उन्हें बिना बताए हटा दिया गया। प्रधानाचार्य से पूछने पर कोई भी सकारात्मक जवाब नही मिला, जबकि आइटीआइ में अभी तक पद रिक्त चल रहे हैं। अन्य जिलों में आउटसोर्सिग कर्मी काम कर रहे हैं। ऐसे में सेवा से हटाए गए कर्मी भविष्य को लेकर ¨चतित है। कर्मचारियों को 10 माह से वेतन भी नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट कर दे कि वह आउटसोíसंग कर्मियों को वह रखेगी या नहीं। अगर नहीं रखती है तो वह फिर अन्य कदम उठाए। इस अवसर पर मनोज कुमार, आनंद ¨सह, मोहन ¨सह, पूनम आर्या, रवींद्र ¨सह नगरकोटी, लक्ष्मण कुमार आदि मौजूद थे।