उत्तरायणी मेले में मुख्यमंत्री का होगा विरोध
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के लिए र
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर मुख्यमंत्री के उत्तरायणी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम का भी पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआइ तिराहे के पास भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण ने कहा कि ट्रांसपोर्टर की मौत से यह सिद्ध हो गया है कि डबल इंजन की जनविरोधी नीतियों से आज जनता त्रस्त है। यह संदेश दे दिया है अगर इस तरह जनविरोधी नीतियां जारी रही तो लोग आत्महत्या को मजबूर होते रहेंगे। जनता इनको आने वाले समय में खुद सबक सीखाएगी। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिला पंचायत सदस्य ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच लोग सरकार की नीतियों से मर रहे है और संवेदनहीन हो चुकी सरकार नहीं जाग रही हैं। जीएसटी और नोटबंदी जैसे फैसले ने पूरी अर्थव्यस्था को नुकसान पहुंचाया है। जिसका असर दिखने लगा हैं। अगर जल्द इस पर ठोस निर्णय नहीं लिए जाते तो आने वाला समय और भी भयावह होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ट्रांसपोर्टर जीएसटी के खिलाफ नहीं उसमें सुधार की मांग कर रहा था। उसकी मौत सरकार की नीतियों के कारण हुई है। भाजपा सरकार का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की गई।
राज्य सरकार के 9 महीने के कार्यकाल में एक उपलब्धि जरूर रही। वह है अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए मीडिया पर प्रतिबंध लगाना। आगे भी सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर राजेंद्र टंगड़िया, धीरज कोरंगा, बालकृष्ण, र¨वद्र परिहार, दीपक खेतवाल, सुनीता टम्टा, सुरेश लाल, गो¨वद कठायत, हरीश चंद्र, विनोद पाठक, किशन गिरि, धीरज पाठक, रेखा खेतवाल, ईश्वर पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।