Move to Jagran APP

गांधी के विचारों पर चलने का लिया संकल्प

संवाद सूत्र कौसानी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर निकाली गई कांग्रेस की पद यात्रा अनासक्ति आ

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:29 AM (IST)
गांधी के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
गांधी के विचारों पर चलने का लिया संकल्प

संवाद सूत्र, कौसानी: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर निकाली गई कांग्रेस की पद यात्रा अनासक्ति आश्रम में पहुंची। जहां गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया और उनके सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष को एकजुट होने की अपील की गई। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पद यात्रा सुमित्रानंदन पंत मार्ग से होते हुए अनासक्ति आश्रम पहुंची। अनासक्ति आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार प्रासंगिक है। उन्होंने जो सपने देखे थे वह आज भी पूरे नही हुए है। उनके सपनों हम सबने मिलकर साकार करना होगा। ग्राम स्वराज, महिला सशक्तीकरण, गांवों को मजबूत करना आदि प्रमुख है। उनका स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान रहा है। पहाड़ में रुककर उन्होंने आजादी की अलाख जगाई। जिसके बाद यहां भी घर-घर से निकलकर महिलाएं, पुरुष व बच्चे आंदोलन में कूद पड़े थे। उन्होंने अनासक्ति आश्रम में भगतवत गीता पर टीका लिखी। जो अनासक्ति योग के नाम से प्रसिद्ध हुई। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, वीरांगनाओं, शहीदा सैनिकों के परिजनों को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। सभी ने महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद यात्रा के विधिवत समापन की घोषणा की गई।

loksabha election banner

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, गांधीवादी गोपाल दत्त भट्ट, गांधी स्मारक निधि के कृष्ण सिंह बिष्ट, विधायक गोविद कुंजवाल, करन माहरा, पूर्व विधायक मनीष तिवारी, मदन बिष्ट, प्रशांत भैसोड़ा, केवलानंद जोशी, जीत सिंह, सूरज नगरकोटी, हिमांशु नगरकोटी, लक्ष्मण राम, प्रकाश कोहली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

========

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया झंडारोहण

कौसानी: अनासक्ति आश्रम कौसानी में झंडारोहण कार्यक्रम धूम धाम से आश्रम के सभागार में मनाया गया जिसका संचालन अधिवक्ता व कार्यकारणी सदस्य गांधी स्मारक निधि अनासक्ति आश्रम कृष्ण सिंह बिष्ट ने किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल द्वारा झंडारोहण किया। इस अवसर पर रमेश पांडे, थ्रीश कपूर, आरडी वैष्णव, पूजा महरा, पीतांबर पांडे, संजीव सुंदरायल, नंदन सिंह किरमोलिया, शेखर पांडे आदि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.