Move to Jagran APP

पाíटयों ने सरयू बगड़ में चुनावों का फूंका बिगुल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: सरयू-गोमती के संगम स्थल पर राजनीतिक दलों का तांता लगा रहा। भाजपा

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:12 PM (IST)
पाíटयों ने सरयू बगड़ में चुनावों का फूंका बिगुल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: सरयू-गोमती के संगम स्थल पर राजनीतिक दलों का तांता लगा रहा। भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा जैस दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। वहीं पाíटयों ने आगामी नगर निकाय चुनावों का बिगुल फूंकते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। बहुमत से 2019 में सरकार बनाएगी भाजपा ---फोटो:-15बीएजीपी17---- बागेश्वर: सरयू बगड़ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनाई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनावों के लिए जुटने की अपील करते हुए कहा कि बहुमत से भाजपा इस बार भी केंद्र में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद इन नेताओं ने सरकार की उपलब्धि गिनाई। जीएसटी लागू करना, कालाधान वापस लाने, नोटबंदी को केंद्र सरकार की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आज सरकार की जनपक्षीय नीतियों के कारण पूरे जगह-जगह प्रदेशों में बहुमत से जीत रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। उन्हें पूरा भरोसा है कि वह इन चुनावों में भी भारी बहुमत से जीतेंगे। इस अवसर पर विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, शेर ¨सह गढ़यिा, शिव ¨सह बिष्ट, राम प्रसाद टम्टा, कुंदन परिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सरकार की नीतियों से मरने को मजबूर लोग ---फोटो:-15बीएजीपी18 बागेश्वर: सरयू बगड़ में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की जनविरोधी नीतियों के कारण आज लोग आत्महत्या करने को मजबूर है। आम जनता त्रस्त है। इसका जवाब वह आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को देगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत रावत का सभास्थल में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका घुघुते व फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने जीएसटी व नोटबंदी को जन विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि गब्बर ¨सह टैक्स से आज जनता परेशान है। वह आत्महत्या को मजबूर हो रही है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा करने वाली भाजपा में यह चरम पर है। जनता इनको जल्द सबक सिखाएगी। इस अवसर पर लोकमणि पाठक, ललित फस्र्वाण, हरी ऐठानी, धीरज कोरंगा, सच्जन लाल टम्टा, विनोद पाठक, गीता रावल, नारायण राम आर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जातिगत आरक्षण हो खत्म ---फोटो:-15बीएजीपी20 बागेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा व कांग्रेस को पहाड़ की जनता के साथ खिलवाड़ करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में आज तक स्थाई राजधानी नही बन पाई है। राजधानी के मुद्दे को लेकर दोनों पाíटयां राजनीति कर रही है। बेरोजगारी, मंहगाई, पलायन चरम पर है। गांव के गांव खाली होते जा रहे है। मूलभूत समस्याओं का समाधान आज तक नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर उक्रांद का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगा और जनता दोनों पाíटयों को सबक सीखाएगी। उन्होंने प्राधिकरण हटाओ मोर्चा को समर्थन दिया हैं। विपिन त्रिपाठी, हरीश पाठक, हीराबलल्भ भट्ट, नरेंद्र बघरी, विनोद पांडे, बिशन भंडारी, आनंद बिष्ट, विपिन पंत, जीवन भारती, राजू नयाल आदि मौजूद थे। गांव-गांव जाकर संगठन करें मजबूत ---फोटो:-15बीएजीपी19 बागेश्वर: बहुजन समाज पार्टी की ऐतिहासिक सरयू बगड़ में सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा समंवयक बसंत कुमार थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव जाने की अपील की।उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को छला है। पलायन की समस्या गंभीर हो रही है। भाजपा सरकार सभी क्षेत्र में असफल साबित हुई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा, भाष्कर टम्टा, नंदन कोहली, सरेश राम, रमेश टम्टा, सूरज चौबे, चंदन राम, प्रेम राम आर्य आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.